गुलदार के हमले से दो बाइक सवार घायल
बिजनौर, सितम्बर 2 -- अमरोहा मार्ग पर जफराबाद कुरई - तंगरोला गांव के पास दो बाइक सवार युवक गुलदार के हमले से घायल हो गये। घटना के बाद ग्रमीणों ने पुलिस पीआरवी व वन विभाग को सूचित कर घायलो को सीएचसी पहुंचाया। मंगलवार की देर रात कोतवाली देहात थाने के गांव शादीपुर बरूकी निवासी बाइक सवार मनीष अग्रवाल 25 वर्ष और नीरज कुमार 25 वर्ष अमरोहा से अपने गांव जा रहे थे। अमरोहा मार्ग पर तंगरोला व जफराबाद कुरई गांव और गोरक्षा धाम चौकी के पास सड़क पर कर रहे गुलदार ने अचानक बाइक सवार युवकों पर हमला कर घायल कर दिया। हमले से युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। घटना के बाद आसपास के ग्रमीणों ने किसी तरह गुलदार के हमले से घायल दोनो को उपचार के लिए सीएचसी नूरपुर पहुंचाया। घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.