देहरादून, मार्च 13 -- त्यूणी। चकराता वन प्रभाग की बाबर रेंज के दारागाड बीट में शुक्रवार सुबह गुलदार के हमले से एक बाइक सवार घायल हो गया, जबकि पीछे आ रहे दो युवक बाल-बाल बच गए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार बाणाधार निवासी खजान सिंह पुत्र लुदर सिंह शुक्रवार सुबह करीब सवा आठ बजे बाइक से अपने गांव बाणाधार से दारागाड जा रहे थे। त्यूणी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिलहाड़ गांव के नीचे अचानक सड़क पर आए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। पीछे से बाणाधार निवासी तेग सिंह अपने साथी के साथ स्कूटी से आ रहे थे और मोबाइल से रील बना रहे थे। गुलदार ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वे किसी तरह बच निकले। उनकी स्कूटी की सीट पर गुलदार के नाखून के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।तेग सिंह व अन्य लोगों ने शोर मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.