गुलदार के हमले में बछड़े की मौत, चार पशु घायल
सहारनपुर, जून 22 -- बिहारीगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव टांडा मानसिंह में रविवार तड़के गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गुलदार एक पशुशाला में घुस गया और एक बछड़े को मार डाला, जबकि चार अन्य पशुओं को घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब तीन बजे गुलदार पशुशाला में घुसा और वहां बंधे भैंस के बछड़े पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पशुओं में अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक गुलदार बछड़े को मार चुका था। बछड़ा रस्सी से बंधा होने के कारण वह उसे अपने साथ नहीं ले जा सका। ग्रामीणों के पहुंचने और शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग निकला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द गुलदार को पकड़ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.