बिजनौर, मई 5 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुलदार के हमलों से किसान दहशत में हैं और खेतों में जाने से भी कतराने लगे हैं। नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम हकीमपुर काजी उर्फ कबाड़ी वाला में एक किसान पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। लोगों ने शोर मचाकर उसकी जान बचाई। ग्राम हकीमपुर काजी उर्फ कबाड़ीवाला निवासी कुलदीप सिंह उर्फ कन्हैया अपने खेत पर चारा लेने गए थे। जब वह खेत से घर लौट रहा था तभी सामने से आए एक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से किसान घबरा गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह खुद को बचाने का प्रयास किया।इसी दौरान आसपास से कुछ ग्रामीण गौरव, निपेंद्र और बृजपाल आदि ने मौके पर पहुंचकर शोर मचाते हुए गुलदार को खदेड़ दिया। ग्रामीणों की सूझबूझ और हिम्मत के चलते किसान की जान बच सकी, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.