पिथौरागढ़, मार्च 10 -- सतगढ़ क्षेत्र के कंचनपुर में गुलदार के शावक की मौत होने की अफवाह उड़ गई, अफवाह को सुन काफी संख्या में लोग जानवर को देखने के लिए मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जंगली बिल्ली होने की पुष्टि की। मंगलवार को सतगढ़ क्षेत्र में सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बिल्ली प्रजाति का एक जानवर दिखाई दिखा। एक स्थानीय युवक ने उसकी पूंछ को पकड़कर सड़क तक पहुंचाया और उसे छोड़ दिया। गुलदार का शावक समझकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जानवर को देखने के लिए महिलाओं व बच्चों की भीड़ जुट गई। वन विभाग को सूचना मिलने के बाद कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। वन दरोगा भगवान सिंह ने बताया कि जानवर बिल्ली प्रजाति का है, जिसके शरीर में हल्के स्पॉट बने हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.