नैनीताल, मार्च 10 -- भीमताल, संवाददाता। गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा ने सदन में क्षेत्र में बढ़ रहे गुलदार के आतंक और सड़कों की समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से गुलदार के हमलों की रोकथाम के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की।विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में गुलदार का आतंक चरम पर है। अब तक गुलदार के हमलों में चार महिलाओं की मौत हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने सरकार से इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने सदन में भीमताल क्षेत्र के लंबित मोटर मार्गों के निर्माण, मौजूदा सड़कों के डामरीकरण और नए मोटर मार्गों के निर्माण का मुद्दा भी उठाया। साथ ही वन पर्यावरण और नोडल विभाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.