अल्मोड़ा, फरवरी 3 -- अल्मोड़ा। रानीधारा क्षेत्र में गुलदार की दहशत व्याप्त है। इस दौरान बंदर पर हमले के बाद दहशत और अधिक बढ़ गई है। बता दें किी सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक घर के पास ही गुलदार ने बंदर पर हमला कर दिया। इसके बाद गुलदार पास की झाड़ियों में चला गया था। इसके बाद से नगरवासियों में डर का माहौल है। लोग अब दिन में भी एकांत जगहों पर जाने से परहेज करने लगे। इधर, रेंजर मोहन राम ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी गई है। संभावित जगहों पर ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। लोगों से भी जारी गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.