बिजनौर, अप्रैल 22 -- नहटौर। ग्राम कमालपुर के जंगल स्थित नलकूप के झेरे में गुलदार के दो शावक मिले। वन विभाग की टीम ने दोनों शावकों को सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए खेत में ही छोड़ दिया। बुधवार को ग्राम निवासी बुद्ध सिंह के खेत मे गेहूं की कटाई करने पहुंचे लोगों ने आवाज सुनाई दी। कुएं के अंदर झांककर देखा तो शावकों दिखाई दिये। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों शावकों को बाहर निकाला। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि शावकों को पास के खेत में छोड़ दिया गया है, जिससे वह मादा गुलदार तक पहुंच सकें। यह भी पढ़ें- किसान के खेत में तेंदुए के दो शावक मिलने ग्रामीणों में दहशत मादा गुलदार की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए मौके पर पिंजरा लगाया गया है। ग्रामीणों से सतर्क रहने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुरी के कंश...