गुलदार के खौफ में निचलपुर-मंझोली, कई पशुओं को बनाया निवाला
बिजनौर, मई 25 -- स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम निचलपुर और मंझोली में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ताजा घटनाओं में गुलदार कई पशुओं को निवाला बना चुका है। ग्राम निचलपुर निवासी समरपाल सिंह के भैंस के बच्चे पर गुलदार ने देर रात हमला कर दिया। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक गुलदार उसे मार चुका था। वहीं, दूसरी ओर ग्राम मंझोली में बाबूराम और धर्मपाल सिंह के पशुओं पर भी गुलदार ने हमला बोल दिया। हमला इतना खतरनाक था कि एक बछड़े को मारकर उसका काफी हिस्सा खा गया। यह भी पढ़ें- बेतालघाट में गुलदार का आतंक, ग्रामीणों में दहशत सुबह खेतों और पशुशालाओं के आसपास खून और पंजों के निशान मिलने से ग्रामीण सहम उठे।लगातार हो रहे हमलों के कारण गांवों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.