बागेश्वर, फरवरी 19 -- गरुड़। तहसील के माल्दे गांव में इन दिनों गुलदार की हलचल से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। कुछ दिन पहले इलाके में गुलदार देखे जाने और एक स्कूटी सवार पर झपटने की घटना के बाद लोगों में दहशत और बढ़ गई है। नौघर धारे का रास्ता गांव के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसी मार्ग से ग्रामीण बाजार जाते हैं और अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गुजरते हैं। ऐसे में मार्ग के आसपास झाड़ियों की घनी बढ़त से खतरा और अधिक बढ़ गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए माल्दे गांव की महिला मंगल दल की महिलाओं ने स्वयं आगे आकर नौघर धारे के पास झाड़ियों का कटान शुरू किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.