विकासनगर, जनवरी 9 -- कनबुआ गांव के मणगुवा खेड़े में गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुरुवार रात गुलदार ने छानी में बंधी गाय को अपना निवाला बनाया। इससे पूर्व बणीया, पिशोगी, किमोठा, हाईया में गुलदार 20 मवेशियों को निवाला बना चुका है। जिसकी सूचना ग्रामीण वन विभाग को भी दे चुके हैं। अब मणगुवा खेड़े में गाय को निवाला बनाने से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। ग्रामीणो ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.