अल्मोड़ा, जनवरी 29 -- द्वाराहाट, संवाददाता। नगर पंचायत से सटे सलालखोला गांव में बुधवार शाम गुलदार ने दो गायों पर हमला कर उन्हें अपना निवाला बना लिया। वहीं, गुलदार की धमक से दहशत में आई महिलाओं ने भाग कर अपनी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब चार बजे लक्ष्मी देवी, हंसी देवी और तुलसी देवी घर के पास ही गायों को चरा रही थी। तभी महिलाओं को गुलदार की गुर्राहट सुनाई दी। इससे महिलाएं दहशत में आ गई और शोर मचाकर वहां से भागी, लेकिन गुलदार ने प्रमोद सिंह की दो दुधारू गायों को अपना निवाला बनाकर जंगल की ओर भाग गया। ग्राम प्रधान गीता बिष्ट ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से गुलदार पुजाखेत, ध्याड़ी, बमनपुरी सहित आसपास के क्षेत्रों में दिन के समय भी दिखाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.