अल्मोड़ा, मार्च 9 -- रानीखेत नगर क्षेत्र में गुलदार की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। आबादी क्षेत्र में आए दिन रात में गुलदार की चहलकदमी की फुटेज वायरल हो रही है। आतंक को देखते हुए अब छावनी परिषद ने नगर में जहां गश्त बढ़ाई है। वहीं पिंजरा लगाने के लिए अनुमति वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मांगी है। नगर के आबादी क्षेत्रों में गुलदार लंबे समय से सक्रिय है। शाम अंधेरा होते ही गुलदार बेखौफ घूम रहा है। जिस कारण लोग घरों के आंगन में भी जाने से कतराने लगे हैं। जरूरी बाजार क्षेत्र में कई बार गुलदार रात्रि में कुत्तों की तलाश में लोगों के आंगन तक पहुंच रहा है। गुलदार के बढ़ते आतंक के चलते लोगों में भय व्याप्त है। आतंक से निजात दिलाने को पूर्व में स्थानीय नागरिकों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से भी गुहार लगाई थी। स्थानीय निवासी शेर सिंह राणा ने बताया कि ...