बिजनौर, अप्रैल 4 -- अफजलगढ़। गांव के इर्दगिर्द गुलदार की चहल कदमी से भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। ग्रामीण इलाकों में गुलदार का आतंक छाया हुआ है। वन विभाग जंगली जानवरों को आबादी वाले इलाकों में आने से रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। गुलदार को लगातार ग्रामीण इलाकों में घूमते देखे जा रहा है।शनिवार को शाम टांडा बैरागी निवासी कृष्ण कुमार, राजू, अर्जुन, सागर, सूरज, रोहिताश तथा सचिन खेत पर काम करके घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर अचानक आम के बाग के किनारे पर मौजूद गुलदार के जोड़े पर पड़ गई। एक साथ दो गुलदारों को देखकर उन्होंने जमकर शोर-शराबा शुरू कर दिया। शोर-शराबे की आवाज से दोनों गुलदार अलग-अलग दिशा में चले गए। गुलदारो की मौजूदगी से भयभीत ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार को गांव के समीप अनेक स्थानों पर चहल कदम...