बिजनौर, मई 1 -- शेरकोट। गांव मिर्जापुर में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरूवार को गांव के पास निराश्रित गौवंश के बछड़े के अवशेष मिलने से दहशत फैल गई। गांव मिर्जापुर निवासी कमल कुमार ने बताया कि वह सुबह गांव के सरकारी स्कूल के पास से गुजर रहा था, तभी उन्हें बछड़े के अवशेष पड़े मिले। हालात देखकर आशंका जताई जा रही है कि बुधवार रात गुलदार ने बछड़े को अपना शिकार बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। तनुज, मनीष, राहुल, नरेन्द्र, कार्तिक, अनमोल, कृष्णा, नानू सहित कई ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार गुलदार की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच दिन पहले पास के ही गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.