बिजनौर, मार्च 19 -- कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के ग्राम शादीपुर के निकट मौजा गोपाल खेड़ी में गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। मंगलवार की देर रात गुलदार ने एक संरक्षित (निराश्रित) पशु पर हमला कर उसे मार डाला और निवाला बना लिया। गोपाल खेड़ी स्थित आश्रम कुटिया के पुजारी बिट्टू दास ने बताया कि उक्त पशु पिछले काफी समय से कुटिया के आसपास घूम रहा था। देर रात अचानक गुलदार ने हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार पिछले कई दिनों से कुटिया, गोपाल खेड़ी, शादीपुर तथा पीपलसाना के जंगलों में लगातार देखा जा रहा है, जिससे लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। विशेषकर शाम ढलते ही लोग अपने घरों में सिमटने को मजबूर हैं।घटना के बाद ग्रामीणों ...