बदायूं, अप्रैल 25 -- क्षेत्र की नगर पंचायत गुलड़िया वार्ड संख्या आठ निवासी सुरेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनका एक प्लॉट घर के सामने सड़क के पार स्थित है, जिसका एक मुकदमा उच्च न्यायालय प्रयागराज में विचाराधीन है। प्लॉट के चारों ओर दूसरे समुदाय के लोग रहते हैं। आरोप है कि एक व्यक्ति प्लॉट पर अवैध कब्जा करने की बार-बार कोशिश करता है। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोग झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। सुरेंद्र सिंह का कहना है कि वह निचली अदालत से मुकदमा जीत चुके हैं, जिसके बाद व्यक्ति ने उच्च न्यायालय में अपील की है, जिसकी सुनवाई चल रही है। इसके बावजूद व्यक्ति और उसके परिवार के लोग बार-बार कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी वीरेन्द्र तोमर ने बताया कि मामला संज्ञान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.