गुलड़िया में पशुशाला में लगी आग से तीन पशु जिंदा जले
बरेली, मई 14 -- मीरगंज, संवाददाता। गुलड़िया की गौंटिया में पशुशाला में आग लगने से तीन मवेशी जिंदा जल गए। दो पशु गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। गुलड़िया की गौंटिया निवासी ताराचंद का घर से कुछ दूरी पर पशुशाला है। गुरुवार दोपहर दो बजे अचानक पशुशाला में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी पशुशाला को अपनी चपेट में ले लिया। आग से एक गाय, बकरी के दो बच्चे जिंदा जल गए। आग से एक भैंस और एक बछिया गंभीर रूप से झुलस गईं।आग की लपटें देखकर ताराचंद परिजनों व ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग में फंसी भैंस और बछिया को बाहर निकाला और आग बुझाई। आग में पशुशाला में रखा सामान और उपले जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी, थाने की पुलिस एवं लेखपाल मौके पर पहुंच गए। जिला पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.