गुलड़िया में उत्तराखंड पुलिस का छापा, नकदी समेत लाखों के जेवरात बरामद
बदायूं, सितम्बर 27 -- क्षेत्र की नगर पंचायत गुलड़िया में उत्तराखंड पुलिस ने छापा मारकर 10 लाख की नकदी समेत बड़ी मात्रा में चोरी के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। बरामद किए गए सामान के साथ युवक को पुलिस अपने साथ ले गई। कार्रवाई के बाद एक महिला ने उत्तराखंड पुलिस पर उसके निजी जेवरात ले जाने का आरोप लगाया। गुलड़िया में शनिवार की सुबह पांच बजे उत्तराखंड पुलिस दो पहुंची और एक युवक को घर पर ही सोते हुए पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 लाख रुपए नकद व सोने-चादी के जेवरात बरामद किए।
पुलिस की जांच सूत्रों के मुताबिक पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक, उसका साला व सगा भांजा पहले दिल्ली फिर कुछ समय बाद देहरादून एक कॉल सेंटर में नौकरी करते थे। गुलड़िया के युवक ने गांव में अपना आलीशान मकान बनवाया था, युवक छह महीने पहले ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.