अमरोहा, अप्रैल 21 -- अमरोहा, संवाददाता। नवविस्तारित गुलड़िया में नवीन तहसील परिसर के बराबर में चिन्हित जमीन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सेमिनार, सम्मेलनों और प्रदर्शनों के लिए ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाएगा। इस पर करीब आठ करोड़ रुपये की लागत आएगी। ऑडिटोरियम हाल का निर्माण चालू साल के अंत तक पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है।सार्वजनिक मंच की सुविधा के लिए शहर में ऑडिटोरियम का निर्माण होने जा रहा है। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ऑडिटोरिम के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसको जल्द ही मंजूरी मिलने की अफसरों ने उम्मीद जताई है। गुलड़िया के नवीन तहसील परिसर के बराबर में खाली पड़ी जमीन पर बनने वाले दो मंजिला ऑडिटोरियम हाल में पहली मंजिल पर 400 लोगों के और बालकनी में भी करीब 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था ...