पीलीभीत, दिसम्बर 27 -- पूरनपुर। क्षेत्र के गुलड़िया भूप सिंह गांव में गुरुवार देर रात तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव की गलियों और खेतों के आसपास तेंदुआ दिखाई देने से लोग घरों में दुबक गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर शोर मचाया, जिससे तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। मौजूदा समय में जंगल क्षेत्र से वन्यजीवों की आवाजाही खेतों से लेकर गांव तक होने लगी है। ऐसे में ग्रामीण घर से लेकर खेतों तक दहशत में है। अब गुरुवार की रात तेंदुए गन्ने के खेत से निकलकर गांव गुलडिया भूपसिंह में आ गया। आहट पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव में घूमने का वीडियो ग्रामों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद गांव समेत आसपास के इलाकों में भी दहशत का माहौल है।ग्रामीणों का कहना...