गुलजार हुए विद्यालय, बच्चों की किलकारियों से गूंजा परिसर
सिद्धार्थ, जून 17 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद मंगलवार को बेसिक शिक्षा परिषद के संचालित परिषदीय विद्यालय पुनः खुल गए। लंबे अवकाश के बाद विद्यालय पहुंचे बच्चों में उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर बच्चों की चहल-कदमी और किलकारियों से गुलजार नजर आए। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का स्वागत कर नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण वातावरण में कराई।विद्यालय खुलने के पहले दिन शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ओर से परिसर की साफ-सफाई कराई गई। कई विद्यालयों में बच्चों का तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर स्वागत किया गया। इससे विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कक्षाओं में बच्चों को नियमित उपस्थिति, स्वच्छता, अनुशासन व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- छुट्टी के बाद खुले परिषदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.