गुलजार हुए माध्यमिक विद्यालय, तिलक लगाकर हुआ छात्र छात्राओं का स्वागत
अंबेडकर नगर, जुलाई 1 -- अम्बेडकरनगर,संवाददाता। 41 दिनों के ग्रीष्मावकाश के बाद बुधवार से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में एक बार फिर चहल पहल लौट आई। नए शैक्षिक सत्र के बाद हुए ग्रीष्म अवकाश के बाद जुलाई माह के पहले दिन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। लंबे अवकाश के बाद विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने को मिला। हालांकि पहले दिन उपस्थिति काफी कम रही। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का कहना है कि अगले एक सप्ताह के भीतर विद्यार्थियों की संख्या धीरे धीरे बढ़ जाएगी। कई विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या भी कम रही, क्योंकि बड़ी संख्या में शिक्षकों को दो से चार जुलाई के बीच यूपीटीईटी परीक्षा से पहले की तैयारियों और बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। यह भी पढ़ें- खुले स्कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.