गुलजार गली में वर्षों पुरानी जाम नाली की हुई सफाई
सिमडेगा, मई 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर के गुलजार गली इलाके में वर्षों से जाम पड़ी नालियों की सफाई मंगलवार को शुरू कराई गई। नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू की पहल पर सुबह से ही दर्जनों सफाईकर्मी नालियों की सफाई में जुटे रहे। जेसीबी और सफाई उपकरणों की मदद से नालियों में जमा कचरा, प्लास्टिक, मिट्टी और गाद को बाहर निकाला गया। बताया गया कि बरसात शुरू होने से पहले नालियों की सफाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। हल्की बारिश में ही नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने लगता था। जिससे राहगीरों और दुकानदारों को दिक्कत होती थी। कई जगहों पर नालियों में प्लास्टिक और मिट्टी जमा होने से पानी का बहाव पूरी तरह रुक गया था। मंगलवार को सफाई अभियान शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की। सफाई के दौरान नालियों से बड़ी मात्रा में कचरा निकला। कई स्थानों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.