भभुआ, अप्रैल 2 -- महिला की अंतिम इच्छा का सम्मान कर बेटों ने वाराणसी में कराया नेत्रदान पीलिया रोग से पीड़ित कुकुराढ़ की महिला की दोनों आंखें रखी गईं सुरक्षित (सर के ध्यानार्थ) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के कुकुराढ़ गांव की 76 वर्षीया गुलजारी देवी की आंखों से नेत्रहीन भी दुनिया देख सकेंगे। उनके परिवार ने शोक की घड़ी में साहस और परोपकार का ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। गुलजारी के निधन के बाद उनके बेटों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए नेत्रदान कराया। इस दान से अब दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन का अंधेरा दूर होगा और वह भी सामान्य लोगों की तरह देख सकेंगे। गुलजारी के बेटों मानिकचंद मौर्य, सुरेश सिंह, मिथलेश मौर्य ने बताया कि मां की अंतिम इच्छा थी कि उनके निधन के बाद उनकी आंखों को दान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.