गोड्डा, सितम्बर 25 -- गोड्डा पुलिस नें ब्राउन सुगर का अवैध कारोबार करने वाले सबसे बडे पैडलर को गिरफ्तार कर लिया है। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोड्डा नगर पुलिस ने गुलजारबाग में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 22.9 ग्राम ब्राउन शुगर, दो माप-तौल मशीन, आठ मोबाइल, एक लैपटॉप, नकद 85,920 रुपये समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त मामले की जानकारी एसडीपीओ गोड्डा आकाश भारद्वाज नें प्रेस वार्ता कर दी।

छापेमारी की कार्रवाई एसडीपीओ नें बताया कि एसपी गोड्डा के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में डेडकेटेड एंटी नार्कोटीस टीम द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सूचना स...