गुलजारपुर में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ आज से
आरा, मई 13 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में गुरुवार से सात दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होने जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 20 मई तक चलेगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल बना है।
आयोजन का उद्देश्य कार्यक्रम भगवान परशुराम जयंती एवं श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कथा वाचन का दायित्व पूज्य जियर स्वामी जी महाराज के शिष्य मुक्तिनाथ स्वामी जी निभाएंगे, जो अपनी ओजस्वी वाणी और भावपूर्ण श्रीराम कथा के लिए प्रसिद्ध हैं।
कार्यक्रम का समय आयोजन स्थल काली स्थान गुलजारपुर में प्रतिदिन संध्या छह बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीराम कथा, भजन-कीर्तन एवं विशेष पूजा-अर्चना का कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के बैठने, प्रकाश, पेयजल सहित अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.