आरा, मार्च 3 -- -छोटे भाई को स्कूल पहुंचा लौटने के दौरान दो मोटरसाइकिलों में हुई टक्कर में गई जान सहार, संवाद सूत्र। सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार मृतक गुलजारपुर निवासी पिंटू राय का 16 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार था। परिजनों ने बताया कि वह अपने छोटे भाई धीरज कुमार को परीक्षा दिलाने के लिए अरवल स्थित एक निजी स्कूल गया था। भाई को स्कूल छोड़कर लौटने के दौरान उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल अरवल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.