चक्रधरपुर, जून 27 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के गुलकेडा पीड़ का नया मानकी लक्ष्मी नारायण जामुदा का विधिवत चयन किया गया। अंचल अधिकारी चक्रधरपुर के निर्देशानुसार यह चयन प्रक्रिया पूरी की गई। इससे पूर्व में राजू जामूदा क्षेत्र के मानकी थे। तीन महीने पूर्व राजू जामुदा का बीमारी के कारण देहांत हो गया था। इसके बाद गुलकेडा पीड़ का मानकी पद रिक्त था। चयन प्रक्रिया में बगल के चैनपुर पीड़ मानकी कृष्ण सामड की अध्यक्षता में बुढीगोडा गांव में इमली पेड़ के नीचे ग्रामसभा हुई। ग्रामसभा में मानकी मुंडा संघ के अध्यक्ष सह पुसालोटा गांव के मुंडा रान्दो कोड़ाह ने मानकी पद के लिए लक्ष्मी नारायण जामुदा का प्रस्ताव दिया एवं तुईया गांव के मुंडा सोमय जामुदा ने समर्थन किया। इस चयन प्रक्रिया में गुलकेडा पीड़ के 18 मुंडा में से 15 मुंडा शामिल रहे एवं सभी ने सर्वसम्मति...