गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी
चक्रधरपुर, जून 1 -- चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत गुलकेड़ा पंचायत के उप मुखिया संजय बोयपाई (44 वर्ष) की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हत्या का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, संजय बोयपाई गुईगांव के निवासी थे और खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वे गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उपमुखिया थे। बताया जाता है कि रविवार देर रात भोजन करने के बाद वे अपने घर के आंगन में सोए हुए थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे दो-तीन बाइक पर सवार होकर कुछ अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने सोए हुए संजय बोयपाई को निशाना बनाते हुए उनकी कनपटी पर गोली मार दी। गोली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.