गुर्रा नदी से धड़ल्ले से अवैध रूप से बालू का हो रहा खनन
घाटशिला, मई 24 -- जादूगोड़ा। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र बालू माफियाओं के लिए स्वर्ग बनता जा रहा है। बालू माफियाओं के द्वारा गुर्रा नदी से धड़ल्ले से अवैध रूप से बालू का खनन कर कर उसका कई स्थानों पर भंडारण किया जा रहा है। ईचड़ा छठ घाट, ईंटभट्ठा छठ घाट, शिव मंदिर छठ घाट समेत अन्य जगहों से नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है। बिना नंबर के ट्रैक्टर से ही आसपास के क्षेत्र में महंगे दामों में बालू बेची जा रही है, जिससे सरकार को भारी राजस्व की हानि हो रही है और साथ ही साथ पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। जादूगोड़ा के गुर्रा नदी में अवैध बालू खनन एक गंभीर समस्या है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बालू माफियाओं का इस नदी पर कब्जा है और वे धड़ल्ले से बालू उठा रहे हैं। यह काम रात में भी किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.