मेरठ, अप्रैल 9 -- एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की ओर से मैक्स मेड सेंटर मंगल पांडे नगर में गुर्दे से संबंधित बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में काव्य पाठ का आयोजन किया गया। संचालन कर रहे डॉ. विशाल जैन ने बताया कि गर्दा रोगों के लिए बीपी, शुगर और अनियमित दिनचर्या काफी हद तक जिम्मेदार है। लोगों को समय-समय पर किडनी रोगों की जांच करते रहना चाहिए। शुरूआत में किडनी रोग का पता चल जाए तो इसको काफी हद से ठीक कर सकते है। गोष्ठी में काव्य पाठ हुआ जिसमें हिन्दी साहित्य मंच के सरोज दुबे, डॉ. ईश्वर चंद्र गंभीर, चंद्र शेखर मयूर, सुमनेश शर्मा, विनय नोंक, अभिषेक शर्मा, आशीष गर्ग, डॉ. प्रशांत शर्मा, डॉ. आंशु मित्तल, अनिल गुप्ता, संजय गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.