लखनऊ, जून 17 -- केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विभाग के डॉक्टरों ने पहली बार छह साल के बच्चे की रोबोटिक असिस्टेड लेफ्ट पायलोप्लास्टी (बाएं गुर्दे की रोबोटिक सर्जरी) सफलतापूर्वक की। यह सर्जरी बच्चों में अत्याधुनिक और कम चीरे वाली तकनीक की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। रावतपार क्रिशगंज निवासी गुलाम जिलानी (6) को तेज दर्द, बुखार, पेशाब में बदलाव और बार-बार संक्रमण जैसी समस्याएं थीं। पिता जावेद अहमद ने बताया कि कई स्थानीय अस्पतालों में दिखाया। बच्चे को राहत नहीं मिली। बार-बार तबीयत बिगड़ने से बच्चा कमजोर हो रहा था। परिवारीजन बच्चे को लेकर केजीएमयू पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की ओपीडी में पहुंचे। यह भी पढ़ें- गुर्दे और पेशाब की नली के बीच रुकावट की रोबोटिक सर्जरी, छह साल के बच्चे को मिला नया जीवन ...