पीलीभीत, मार्च 13 -- पीलीभीत। विश्व गुर्दा दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों में जागरूकता संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव शर्मा के निर्देशन में हुआ, जिसमें लोगों को गुर्दे से संबंधित बीमारियों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम राहोचि पचपेड़ा महाराजपुर, अमरिया, भिखारीपुर, जिला अस्पताल, कॉनकोर, कटैया पंडरी, जहानाबाद, गोंच, सखोला, बीसलपुर, शेरपुर, गजरौला, पूरनपुर, मुड़िया नूरांपुर, खननका उच्चयसिया, सबलपुर और सेहरामऊ उत्तरी सहित कई चिकित्सालयों में आयोजित किए गए। संगोष्ठियों में चिकित्सकों ने लोगों को गुर्दे से जुड़ी प्रमुख बीमारियों जैसे तीव्र गुर्दा क्षति, दीर्घकालिक गुर्दा रोग, गुर्दे की पथरी, सिस्ट तथा उच्च रक्तचाप के बारे में जानकार...