गुर्जर समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फर नगर, अगस्त 28 -- खतौली। गुर्जर समाज के लोगों ने मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे द्वारा अपने ऑफिस में धोखे से बुलाकर थर्ड डिग्री देकर टार्चर किए गए दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव को न्याय दिलाने के लिए ज्ञापन राज्यपाल के नाम खतौली एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में मांग की कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो व उन्हें बर्खास्त किया जाए। इस दौरान प्रभात मोतला, सुमित गुर्जर, अक्षित प्रधान, दिमाग सिंह, मुकुल मोयला, गौरव बिधूड़ी, जनक राना, रोहित गुर्जर, सुंदर, मिक्की भाटी, राजू मोतला, अभिषेक राना, बादशाह बाहपुर, अंकुश राना आदि गुर्जर समाज के लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मेरठ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में गुर्जर समाज ने सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.