सहारनपुर, अप्रैल 6 -- सरसावा, संवाददाता। गुर्जर समाज द्वारा किसान मजदूर इंटर कॉलेज में आयोजित चिंतन शिविर में सामाजिक सुधार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। रविवार को कॉलेज परिसर में आयोजित इस शिविर में दो दर्जन से अधिक गांवों के जिम्मेदार लोगों ने भाग लेकर समाज के उत्थान पर मंथन किया। शिविर में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में शादी-विवाह में होने वाली अनावश्यक रस्मों, फिजूलखर्ची और दिखावे पर रोक लगाने का निर्णय लिया। साथ ही सामाजिक कुरीतियों जैसे डीजे पर प्रतिबंध, शराब पर पाबंदी और अन्य बेवजह खर्चों को खत्म करने पर भी सहमति बनी। वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे बेकार की राजनीति से दूर रहकर शिक्षा और अपने उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान केंद्रित करें। समाज ने यह भी निर्णय लिया कि जो युवा शिक्षा, खेल या अन्य क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.