फरीदाबाद, दिसम्बर 14 -- फरीदाबाद। गुर्जर महोत्सव का आखिरी दिन सांस्कृतिक उल्लास और उत्साह से भरपूर रहा। महोत्सव में कई राज्यों से पहुंचे कलाकारों और प्रतिभागियों ने अलग-अलग लोक संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चौपालें दिनभर गुलजार रहीं और लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। महोत्सव में गुर्जर समाज की खानपान, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। अलग-अलग राज्यों से आए लोगों ने अपनी लोक कला, वेशभूषा और रीति-रिवाजों के माध्यम से सांस्कृतिक विविधता का शानदार प्रदर्शन किया। रंगारंग कार्यक्रमों ने चौपाल पर समां बांध दिया। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। चौपालों पर ठहाकों और चर्चाओं का दौर चलता रहा, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। खास आकर्षण गुर्जरियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.