मेरठ, अप्रैल 13 -- बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर गुर्जर चौक पर रविवार को शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर भवन का यज्ञ के बाद लोकार्पण श्रद्धेय योग ऋषि स्वामी कर्मवीर महाराज ने किया। कार्यक्रम में ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर, बागपत सांसद चंदन चौहान और विधायक अतुल प्रधान मौजूद रहे। लोकार्पण के बाद प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। संचालन राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील भड़ाना ने किया। स्वामी कर्मवीर महाराज ने अपने उद्बोधन में सनातन शिक्षा व संस्कारों पर जोर देते हुए प्रतिभाओं का मार्गदर्शन किया। डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि भवन का निर्माण शिक्षा को बढ़ावा देने में सहायक होगा और भविष्य में भी गुर्जर सभा को सहयोग मिलता रहेगा। सांसद चंदन चौहान ने इसे प्रेरणादायक पहल बताया। विधायक अतुल प्रधान ने सामाजिक गतिविधियों के लिए उपयोगी बताया। महास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.