फरीदाबाद, जून 12 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान एनआईटी के वार्ड-1 में सीवर और पेयजल समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की ओर से क्षेत्र में नई सीवर और पेयजल की पाइपलाइन बिछाने की योजना तैयार की गई है। योजना के तहत गुर्जर चौक से सेक्टर-58 पुलिया और प्रतापगढ़ गांव तक नई लाइन बिछाई जाएगी। योजना पर करीब 55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। छह महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। यह भी पढ़ें- गुर्जर चौक से सेक्टर-58 तक पेयजल लाइन बिछेगीसीवर और पेयजल की पिछली समस्याएँ वार्ड-1 के कई हिस्सों में वर्षों पहले सीवर व पेयजल लाइनें बिछाई गई थी, जो अब जर्जर अवस्था में है, जिससे आये दिन सीवर ओवरफ्लो की समस्या रहती है। वहीं घरों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहती है। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या और बढ़ जाती है, जिसे देखते हुए नगर निगम ने सीव...