लखनऊ, अप्रैल 16 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के एक गांव में शनिवार की रात्रि 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। तलाश के बीच गुर्जर गैंग के सदस्य के इंस्टाग्राम पर बेटी की फोटो देखी। परिजन आरोपी लड़के के घर गए तो उसके परिजनों ने दो दिन में बेटी को सकुशल वापस भेजने का आश्वासन दिया। बाद में मुकर गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मोहनलालगंज के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में 11 अप्रैल को लापता हो गई। परिजनों ने तलाश शुरू की तो बकतौरीखेड़ा में रहने वाले सुभाष गुज्जर के इंस्टाग्राम एकाउंट पर लड़की की फोटो देखी। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को भगा ले जाने वाले युवक की पूरी मदद गुर्जर गैंग का सरगना कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.