जौनपुर, दिसम्बर 3 -- खेतासराय। क्षेत्र के गुरैनी गांव के पास मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गुरैनी से अर्जनपुर जाने वाली नहर के पास एक अज्ञात शव मिला है। मानसिक रूप से विक्षिप्त हालत में वह पिछले कुछ वर्षों से सड़क पर इधर उधर घूमता दिखाई पड़ता था। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.