जौनपुर, जून 25 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने बुधवार की शाम गुरैनी-मार्टिनगंज मार्ग का गुरैनी में शिलान्यास किया। राज्य मंत्री के प्रयास से 15 किमी की इस सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 28 करोड़ 28 लाख 40 हजार रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिली है।मानीकला में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि पहले यह सड़क आजमगढ़ जिले को नहीं जोड़ती थी। जिला के सोंगर गांव के बॉर्डर पर रुक जाती थी। इस बार प्रयास करके आजमगढ़ के पीडब्लूडी डिपार्टमेंट है बात करने के बाद एनओसी लेकर मार्टिनगंज जक जोड़ दिया। 2017 में भी विधायक बनने पर इस मार्ग को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से काम करवाया था। अब इस मार्ग के चौड़ीकरण से 15 गां...