चंदौली, जून 10 -- चंदौली, संवाददाता। धानापुर विकास क्षेत्र के गुरैनी के पास गंगा में हो रही कटान और इससे वहां संचालित होने वाले संभावित खतरे को लेकर मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी राल्लपल्ली जगत सांई ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगा नदी के तट पर हो रहे कटान को देखा। निरीक्षण के बाद उन्होंने सिंचाई विभाग और लघु के संबंधित अधिकारियों को हर हाल में पंप कैनाल को सुरक्षित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- योजनाओं में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं: डीएमकटान रोकने के लिए निर्देश उन्होंने कहा कि आगामी मानसून से पहले सभी आवश्यक सुरक्षात्मक और मरम्मत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा कराएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले वहां कटान रोकने के लिए कार्य कराया गया था लेकिन बाढ़ और बारिश में कटान क...