मोतिहारी, मार्च 24 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि। सच्चे संत के मार्गदर्शन में ही जीव संसार से मुक्ति पा सकता है। स्थानीय जेएलएनएम कॉलेज के मैदान में सोमवार को आयोजित सत्संग को सम्बोधित करते मथुरा से आये स्वामी पंकज जी महाराज ने उक्त विचार व्यक्त किये। अपने दिव्य सत्संग के माध्यम से उन्होंने सूरत-शब्दयोग और शाकाहार-सदाचार का अलौकिक रहस्य बताया। उन्होंने कहा कि संतो का सत्संग मन की शुद्धि करता है और व्यक्ति को साकारात्मक विचारों व ईश्वरीय मागों की ओर अग्रसर कराता है। उन्होंने इस दौरान समाज में फैली नशाखोरी व मांस भक्षण को त्याग कर जीव दया व शाकाहार को अपनाने का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.