गुरू अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर अधिवक्ताओं ने लगाई छबील
काशीपुर, जून 18 -- काशीपुर। बार एसोसिएशन के तत्वाधान में सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर गुरुवार को एसडीएम कोर्ट के सामने छबील लगाकर शरबत का प्रसाद बांटा गया। आयोजन की शुरुआत में सरदार कश्मीर सिंह ने अरदास की। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि 1606 ईस्वी में गुरु अर्जुन देव जी को लाहौर में शहीद किया गया था। वह मानवता और शांति के सच्चे पुजारी थे। यहां सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय-व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सदस्य प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह और प्रीति शर्मा मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- गुरू अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर अधिवक्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.