बरेली, जुलाई 1 -- आंवला। 132 के.वी. आंवला-बिसौली लाइन को 400 के.वी. उपकेन्द्र से जोड़ने का कार्य प्रगति पर है। इस परियोजना के तहत टावर लोकेशन संख्या 10 से 16 के बीच तारों की स्ट्रिंगिंग का काम किया जाना है। ​अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इस क्षेत्र के नीचे से गुजरने वाली 33/11 के.वी. सेंधा फीडर लाइन का शटडाउन लिया जा रहा है। इसके कारण गुरुवार को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक सेंधा फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...