आगरा, जुलाई 30 -- गुरूपूर्णिमा के दिन जनपद के घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सोरों के लहरा, कछला, कादरगंज गंगा घाटों पर स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। उसके बाद अपने गुरूजनों का आर्शीवाद लिया। घाटों पर स्थित आश्रमों पर व जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए। बुधवार को सुबह से ही गंगाघाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों के दर्शन किए। गंगा घाटों पर दिनभर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। घाटों पर स्थित आश्रम पर दिनभर भजन कीर्तन, हवन का आयोजन करने के बाद भक्तों को भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: गुरु पूर्णिमा पर नरौरा क्षेत्र में गंगा स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सोरों की हरिपदी गंगा पर सुबह से ही राजस्थान,...