बागपत, फरवरी 3 -- खेकड़ा। कस्बे के गुरूकुल विद्यापीठ में मंगलवार को जादूगर के शो के माध्यम से बच्चों को जल ही जीवन है का संदेश मिला। बच्चों ने रोमांचक खेल के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी ली। मुख्यमंत्री सहायता कोष के अंतर्गत आयोजित इस जादू शो में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबंधक मुकेश गुप्ता और प्रधानाचार्य प्रभा सिंघल ने दीप जलाकर किया। जादूगर ने अपनी अद्भुत कलाओं, रोचक प्रयोगों और बच्चों की सक्रिय सहभागिता से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जादूगर ने बच्चों को समझाया कि जादू को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए, यह केवल हाथ की सफाई है। साथ ही उन्होंने जल ही जीवन है का संदेश देते हुए जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को जल का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्ष...