वाराणसी, जुलाई 31 -- वाराणसी, संवाददाता। यूपी कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से गुरुवंदन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री जी. लक्ष्मण रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरुवंदन अपने शिक्षक और मार्गदर्शक के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने की परंपरा है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: गुरु के बताए मार्ग पर चलकर जीवन सार्थक बनता हैगुरु का महत्व लक्ष्मण ने कहा कि माता-पिता जन्म और संस्कार देते हैं, जबकि गुरु ज्ञान, विवेक और आत्मविश्वास। वह व्यक्ति को समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। गुरु के बिना सच्चे ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (उच्च शिक्षा) प्रो. शैलेश कुमार ने कहा कि 'गु' का अर्थ अंधकार और 'रु' का अर्थ उ...