नई दिल्ली, अगस्त 21 -- नई दिल्ली। गुरुद्वारा बाला साहिब परिसर स्थित गुरु हरिकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में छह करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक कैथ लैब शुरू की गई। इससे हार्ट मरीजों को एंजियोग्राफी और जरूरत पड़ने पर एंजियोप्लास्टी जैसी सुविधाएं अधिक आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। सेवा की शुरुआत कार सेवा वाले बाबा बचन सिंह ने की। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि मरीजों को कम दरों पर उपचार मिलेगा। अस्पताल की मौजूदा 50 बेड की क्षमता बढ़ाने का काम भी चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...